Pooja Mandir Banner
*ads 👉 Limited Time Offer – Check Latest Price

Lalita Mata Ki Aarti – ललिता माता की आरती


ललिता माता की आरती करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ललिता माता की कृपा से मनुष्य धनवान बनता है, उन्नति करता है। वह सभी प्रकार के सुखों का भागीदार बन जाता है, माँ की कृपा से सिद्धि-बुद्धि, धन-शक्ति और ज्ञान-विवेक का बोध होता है। ललिता माता की कृपा से ही व्यक्ति सभी परेशानियों से दूर हो जाता है।


श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी।
राजेश्वरी जय नमो नमः॥

करुणामयी सकल अघ हारिणी।
अमृत वर्षिणी नमो नमः॥

जय शरणं वरणं नमो नमः।
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी॥

अशुभ विनाशिनी, सब सुख दायिनी।
खल-दल नाशिनी नमो नमः॥

भण्डासुर वधकारिणी जय माँ।
करुणा कलिते नमो नम:॥

जय शरणं वरणं नमो नमः।
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी॥

भव भय हारिणी, कष्ट निवारिणी।
शरण गति दो नमो नमः॥

शिव भामिनी साधक मन हारिणी।
आदि शक्ति जय नमो नमः॥

जय शरणं वरणं नमो नमः।
जय त्रिपुर सुन्दरी नमो नमः॥

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी।
राजेश्वरी जय नमो नमः॥

Previous Lalitha Chalisa – ललिता चालीसा