Pooja Mandir Banner
*ads 👉 Limited Time Offer – Check Latest Price

Jo Ram Nam Gun Gayega – जो राम नाम गुण गायेगा

जो राम नाम गुण गायेगा,
जीवन में बड़ा सुख पायेगा,
जो राम नाम गुण गायेगा,
जीवन में बड़ा सुख पायेगा।

सब जीवों का सम्मान तू कर,
दया धर्म और दान तू कर,
बेकार ना ये काम ना जाएगा,
ज़ीवन में बड़ा सुख पाएगा,
जो राम नाम गुण गायेगा,
जीवन में बड़ा सुख पायेगा।

सच बोलना बन्दे धर्म तेरा,
नेकी पर चलना, कर्म तेरा,
जो नेक राह अपनाएगा,
ज़ीवन में बड़ा सुख पाएगा,
जो राम नाम गुण गायेगा,
जीवन में बड़ा सुख पायेगा।

कभी दिल तू किसी का दुखाना ना,
तू कभी किसी को रुलाना ना,
जो रोते को तू हँसाएगा,
ज़ीवन में बड़ा सुख पाएगा,
जो राम नाम गुण गायेगा,
जीवन में बड़ा सुख पायेगा।

आज मेरी अना, नादान ना बन,
इंसान है तो इंसान तू बन,
ईश्वर तुझको मिल जाएगा,
ज़ीवन में बड़ा सुख पाएगा,
जो राम नाम गुण गायेगा,
जीवन में बड़ा सुख पायेगा।

जो राम नाम गुण गायेगा,
जीवन में बड़ा सुख पायेगा,
जो राम नाम गुण गायेगा,
जीवन में बड़ा सुख पायेगा।

Previous Mansa Devi Chalisa – मनसा देवी चालीसा